थाना किल्लोद क्षेत्र के ग्राम भंवरली में नवदुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल का पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने किया निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा आज थाना किल्लोद क्षेत्र भ्रमण के दौरान आगामी नवदुर्गा उत्सव को दृष्टिगत रखते हुए थाना किल्लोद क्षेत्र के ग्राम भंवरली में नवदुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया जाकर विसर्जन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, बैरिकेडिंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेकर थाना प्रभारी किल्लोद को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।खण्डवा पुलिस द्वारा आगामी नवदुर्गा उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।








Leave a Reply