*देर रात कलेक्टर ऋषव गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने जिला अस्पताल खण्डवा का किया आकस्मिक निरीक्षण*
व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मरीजों एवं परिजनों की सुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
खंडवा /-शहर के जिला अस्पताल का कलेक्टर ऋषव गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा चिकित्सा अधिकारी श्री ओ.पी. जुगतावत के साथ देर रात जिला अस्पताल खंडवा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया गया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा अस्पताल के विभिन्न वार्डों, परिसर एवं प्रमुख स्थानों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की स्थिति देखी गई। मरीजों एवं उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा अस्पताल परिसर में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेते हुए अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला खंडवा के अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।







Leave a Reply