खंडवा से राकेश खरका की रिपोर्ट…*
पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा थाना किल्लोद का आकस्मिक निरीक्षण
खंडवा -पुलिस अधीक्षक जिला खण्डवा अगम जैन द्वारा थाना किल्लोद का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालयीन व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित अपराधों एवं विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए प्रकरणों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने, फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ तथा अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए।साथ ही CCTNS सॉफ्टवेयर पर अपराध एवं प्रकरणों से संबंधित सभी आवश्यक प्रविष्टियां समय पर एवं त्रुटिरहित दर्ज करने तथा विवेचना कार्य में उपलब्ध टैबलेट का अधिकतम एवं प्रभावी उपयोग करते हुए आवश्यक दस्तावेजों, विवेचना संबंधी कार्यवाही एवं प्रकरण की प्रगति को डिजिटल रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।थाना पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को संवेदनशीलता से सुनकर त्वरित कार्रवाई करने तथा आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देशित किया गया।








Leave a Reply