जबलपुर जिले की एक विवाहित महिला ने हरदा जिले की एक पंचायत सचिव के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया

जबलपुर जिले की एक विवाहित महिला ने हरदा जिले की एक पंचायत सचिव के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है महिला थाने में ग्राम कामताड़ा निवासी हेमंत राजपूत जोकि बर्तमान में ग्राम धनवाड़ा पंचायत में सचिव के पद पर पदस्थ है उसके खिलाफ BNS की धारा 69 ओर 351 (A) के तहत मामला दर्ज किया है । प्रकरण दर्ज होने के बाद से ही आरोपी हेमंत फरार है ओर पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही है 

पीड़ित महिला ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि पूर्व में उसका विवाह जबलपुर के एक युवक से हुआ था जिसे वह पूर्व से जानती थी 

14 जून 2021 को उस युवक के साथ पीड़िता का प्रेम विवाह हुआ था विवाह जिससे उसके 2 बच्चे भी है कुछ दिनों बाद पीड़िता का पति शराब का आदि हो गया और आए दिन शराब के नशे में दोनों के बीच मारपीट हुआ करती थी तथा वह पीड़िता के चरित्र पर भी शक किया करता था जिसके चलते दोनों में आए दिन विवाद हुआ करता था रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया ओर दोनो का तलाक हो गया 

तलाक के कुछ दिनों बाद एक मेट्रोमोनियल साइड पर महिला और हरदा जिले के पंचायत सचिव हेमंत राजपूत से जानपहचान हुई दोनों के बीच मोबाइल नंबर का आदान प्रदान हुआ और दोनों की बातचीत होने लगी, फिर कुछ दिनों बाद हेमंत महिला से मिलने उसके घर पहुंच गया और बताया कि उसकी पत्नी ने भी जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर चुकी है ओर वह भी एक नए जीवनसाथी की तलाश कर रहा है जो उसका जीवनभर साथ निभा सके पीड़िता ने भी हेमन्त को बताया कि उसका भी तलाक हो  हुक है और वही ही अपने बच्चों के पालन पोषण के लिए मॉल में नोकरी कर रही है और उसे भी जीवन साथी की तलाश है हेमंत राजपूत के प्रस्ताव के बाद महिला ने भी अपना ट्रांसफर हरदा करवा लिया हरदा आने के बाद दोनों साथ रहने लगे तभी महिला ने हेमंत के मोबाइल में अन्य महिलाओं के साथ हेमन्त की तस्वीरें देखी जिसे लेकर हेमंत ओर महिला के बीच विवाद भी हुआ लेकिन जल्द ही सुलह भी हो गई ओर दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए इसी दौरान हेमंत ने खिरकिया तहसील में एक किराए पर मकान लिया और उस मकान में महिला को रखा हेमंत ने सभी को महिला के बारे में बताया कि यह उसकी पत्नी है ।

लेकिन हेमंत ओर महिला के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहता था जिससे तंग आकर महिला ने एक बार आत्महत्या करने जैसा कदम भी उठाया था । जिसके बाद हेमन्त ने उसे रात में जंगल मे अकेला छोड़कर आ गया था जिसकी शिकायत महिला ने छीपाबड़ थाने में दर्ज भी कराई थी पीड़ित महिला ने हेमंत पर आरोप लगाया कि हेमंत आज भी झारखंड और हिमाचल तथा जबलपुर की अन्य महिलाओं के साथ भी अवैध संबंध है । जिसके फोटो उसके मोबाइल में है तथा बिना शादी के एक महिला को भी अपने घर मे रख हुआ है ।

पीड़ित महिला का आरोप है कि हेमंत सरकारी नोकरी करता है तथा मोट्रोमोनीयल साइड के माध्यम से शादीशुदा तथा तलाकशुदा या जरूरतमंद महिलाओं को पैसे का लालच देकर अपने जाल में फसाता है । उसने बताया कि मुझसे पहचान के बाद मेरे बच्चों की स्कूल फीस तथा घर खर्च के लिए 49 हजार रुपए मेरे खाते में डाल दिया था जिसे बाद में मेने वापस भी कर दिए थे  ।

महिला ने आरोप लगाया आरोप लगाया की जब एक अन्य महिला जब बिना शादी के उसके घर मे आकर रहने लगी तब उसने उसकी थाने में शिकायत की तो हेमन्त ने महिला के पूर्व पति के साथ मिलकर उसकी ओर हेमन्त की आपत्तिजनक फोटो निकालकर वायरल कर दी ओर उसके दोनों बच्चों को जान से मारने की धमकी दी जिसपर महिला ने बताया कि उसे ओर उसके बच्चों को जान का खतरा बना हुआ है 

महिला की शिकायत पर हरदा महिला थाने में हेमन्त के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है तथा उसके पूर्व पति के ख़िलाफ भी मामला दर्ज किया है तथा दोनों आरोपीओ की तलाश की जा रही है फिलहाल दोनों आरोपी फरार है । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *