लूट ओर कत्ल का खुलासा

पुलिस ने महिला के अंधे कत्ल व लूट का किया खुलासा

 हरदा जिले के टिमरनी में महिला की हत्या और लूट के मामले का पुलिस ने 7 दिन में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में 60 वर्षीय आरोपी मधुसुदन गौर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से मृतिका के लूटे गए सोने के मोती और टॉप्स भी बरामद किए गए हैं।

दरअसल, 24 अगस्त को टिमरनी के वार्ड नंबर 7 में 57 वर्षीय पुष्पाबाई अपने पुराने मकान में मृत अवस्था में मिली थीं। महिला के गले में बिजली का तार कसा हुआ था, जबकि सोने की माला और कान के कुंडल गायब थे। सूचना के बाद पुलिस ने हत्या और लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने घटना स्थल और आसपास लगे 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की करीब 100 घंटे की फुटेज खंगाली। तकनीकी जांच और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंची।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी मधुसुदन गौर का मृतिका से पुराना प्रेम प्रसंग था। मृतिका के कहीं और शादी कर टिमरनी छोड़कर जाने की बात को लेकर आरोपी ने उसकी हत्या करना कबूल किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लूटे गए सोने के आभूषण बरामद कर लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *