हरदा 24 जुलाई 2026/ कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने वर्षाकाल के दौरान स्कूलों में विद्यार्थियों को वितरित होने वाले मध्यान्ह भोजन में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये है। उन्होने कहा है कि स्वच्छता के साथ-साथ भोजन की गुणवत्ता भी अच्छी किस्म की हो, यह सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा स्कूलों में पेयजल की शुद्धता पर भी मैदानी अधिकारी सतत ध्यान दें।
शुक्रवार को आयोजित प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना (एमडीएम) की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने कहा कि स्कूलों में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति रहे। संबंधित जनशिक्षक अपने क्षेत्र के स्कूलों का नियमित निरीक्षण करें, कहीं भी विद्यार्थी स्कूलों से अनुपस्थित न रहें। बैठक में उन्होने मध्यान्ह भोजन अंतर्गत खाद्यान्न उठाव की स्थिति की भी समीक्षा की और निर्देश दिये कि सभी शालाओं में खाद्यान्न का समय पर उठाव सुनिश्चित किया जाए। मध्यान्ह भोजन निर्माण से जुड़े शतप्रतिशत रसोईयों की ई-केवायसी करने के भी बैठक में निर्देश दिये गये। खाद्य सुरक्षा अधिकारी को स्कूलों से नियमित भोजन का सैम्पल लेने के भी निर्देश दिये गये। स्कूलों में मध्यान्ह भोजन हेतु बर्तन क्रय की स्थिति एवं उनके उपयोगिता प्रमाण-पत्र प्रदान करने की भी जानकारी ली गई। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि सभी विद्यार्थियों की अपार आईडी अपडेट कर ली जाए। बैठक में अनुपस्थित जनशिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिये गये। बैठक में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रवीण इवने, जिला शिक्षा अधिकारी डी.एस. रघुवंशी, जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र गरिमा टोप्पो सहित शिक्षा विभाग के मैदानी अधिकारी मौजूद थे।
(फोटो संलग्न)
वर्षाकाल में मध्यान्ह भोजन की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएजनशिक्षक स्कूलों का नियमित निरीक्षण करेंसभी विद्यार्थियों की अपार आईडी अपडेट हो – कलेक्टर












Leave a Reply