चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 3 शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे चोरी की रकम बरामद

टिमरनी पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले तीन आरोपियों को दबोचा, नकदी बरामद

हरदा। टिमरनी पुलिस ने घरों में घुसकर चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर दो अलग-अलग चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई नकदी भी बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक शंशाक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा एवं एसडीओपी टिमरनी आकांक्षा तलया के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज, साइबर सेल की तकनीकी सहायता और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए संजय चौहान (22), अनुराग चौहान (27) और अलीप सिंह (24) को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में तीनों आरोपियों ने ग्राम गोगिया और छोटी छीपानेर में हुई चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों से 5-5 हजार रुपये नकद जब्त किए हैं तथा उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

उल्लेखनीय है कि जनवरी 2026 में ग्राम गोगिया में मकान का ताला तोड़कर नकदी व चांदी के आभूषण चोरी किए गए थे, जबकि मई 2026 में छोटी छीपानेर में घर से 12 हजार रुपये चोरी होने की घटना सामने आई थी। दोनों मामलों में टिमरनी पुलिस ने सफल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण का खुलासा किया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक मुकेश गौड़, उप निरीक्षक प्रकाश सोलंकी, मनोज दुबे, सहायक उप निरीक्षक नानकराम कुशवाह एवं प्रधान आरक्षक योगेश पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *