खंडवा खनिज विभाग ने विगत दिवस किल्लौद ब्लॉक में कार्रवाई की है।खनिज विभाग की टीम ने ट्रैक्टर ट्रॉली क्रमांक MP-47 AG 7952 जिस सचदेवा कृषि फार्म लिखा हुआ है।जप्त कर किल्लौद थाना में खड़ा कराया गया है।यह ट्रैक्टर- ट्रॉली हरदा जिले खिरकिया के ठेकेदार का बताया जा रहा है।जो खिरकिया नगर परिषद सहित जिले के अन्य विभागों में ठेकेदारी का कार्य करते है।खनिज विभाग खंडवा की अधिकारी ने बताया कि प्रकरण अग्रिम कार्रवाई के लिए कलेक्टर कार्यालय भेजा गया है। ज्ञातव्य है कि हरदा जिले की खिरकिया तहसील से सटे खंडवा जिले के किल्लौद ब्लॉक से बड़ी मात्र में अवैध रूप मुरूम खिरकिया क्षेत्र में लाई जाती है।खंडवा जिला खनिज विभाग की इस कार्रवाई से खनिज का अवैध परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया है।
खंडवा खनिज विभाग ने जप्त किया मुरूम से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली












Leave a Reply