हरदा में बलराम कृषि महोत्सव, मुख्यमंत्री ने किसानों को किया संबोधित
हरदा जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी में शनिवार को बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि और कृषि विभाग के अधिकारी शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम से जुड़कर किसानों को संबोधित किया। इस दौरान सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों के हित में लिए गए फैसलों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।
हरदा की कृषि उपज मंडी में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में किसानों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम में जुड़कर किसानों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार नई योजनाओं पर काम कर रही है। आधुनिक खेती, उन्नत कृषि तकनीक, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देकर किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने हाल ही में मूंग खरीदी को लेकर सरकार द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के दौरान कृषि से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने की बात कही गई। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया












Leave a Reply