कांग्रेस ने किया MPEB का घेराव
अघोषित बिजली कटौती ओर स्मार्ट मीटर के विरोध में आज हरदा ब्लाक कांग्रेस ने किया MPEB का घेराव DGM को दिया ज्ञापन अगर मांगे पूरी नही हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी दी
हरदा ब्लाक कांग्रेस के नेतृत्व में आज कांग्रेसियो ने स्थानीय परशुराम चौक से रैली निकालकर MPEB कार्यालय का घेराव किया ओर अघोषित बिजली कटौती तथा स्मार्ट मीटर के विरोध में MPEB के DGM संजय यादव को ज्ञापन सौपा अपने ज्ञापन में क्रांगेस ने कहा कि इस भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से जहां जिले की जनता परेशान है वही स्मार्ट मीटर से अत्यधिक बिल आने से जनता में आक्रोश है जबकि कोर्ट के आदेश है कि उपभोक्ता की अनुमति के बिना स्मार्ट मीटर नही गलाया जा सकता लेकिन विद्युत मंडल नियमो को ताक पर रखकर उपभोक्ताओ के घर और प्रतिष्ठानों पर डरा धमका कर जबरन स्मार्ट मीटर लगा रहे है जिससे अत्यधिक बिल आ रहे है अगर विभाग अपनी मनमानी से बाज नही आया तो भविष्य में कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी












Leave a Reply