जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया नगर पालिका का घेराव

कांग्रेस ने किया नगर पालिका का घेराव नगर में व्याप्त असुविधाओं ओर कारों में वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने नगर पालिका का घेराव किया और 8 दिनों में  यवस्थाए नही सुधारी जाती है तो बड़े आंदोलन की चेतावनी दी 

हरदा नगर में व्यप्त गंदगी और जलकर,संपत्ति कर में कई गुना वृद्धि के विरोध में जिला कांग्रेस ने स्थानीय नारायण टाकीज से नगर पालिका तक रैली निकाली तथा नगर पालिका का घेराव किया घेराव के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के पार्षद ओर पदाधिकारियो ने  दुरबीन,ओर सिटी बजाकर प्रदर्शन किया हरदा विधायक RK दोगने ओर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने संसद तथा केंद्रीय मंत्री DD उइके के प्रतिनिधि पूर्व कृषि मंत्री का कमल पटेल पर नगर पालिका को अधिकृत कर काम न करने तथा भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और कहा कि एक संविदा कर्मी को 10 विभागों के चार्ज दे दिए गए जो नियम विरुद्ध है तथा पहले स्वच्छता सर्वेक्षण में हरदा नगर पालिका प्रदेश दूसरे स्थान पर थी जो आज 378 वे नंबर पर आ गई है हम मांग करते है कि जलकर,संपत्ति कर तथा सफाई कर में कमी की जाए और जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए नगर को स्वच्छ सुंदर बनाने का काम करे । अगर ऐसा नही किया जाता है तो आगामी दिनों में हम ओर बडा आंदोलन करेंगे 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *