जागरूकता रैली निकालकर विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्त एवं स्वस्थ समाज का संदेश हरदा / जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग हरदा द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शहर में जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय एवं शासकीय महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नशा मुक्त एवं स्वस्थ समाज का संदेश दिया।रैली का शुभारंभ शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय परिसर से अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शालिनी परस्ते एवं उप पुलिस अधीक्षक अरुणा सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों शासकीय अस्पताल चौक, अंबेडकर चौक, अजाक्स थाना, सब्जी मंडी एवं परशुराम चौक से होते हुए नेहरू स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई। स्टेडियम पर उपस्थित बालक बालिकाओं ने मानव श्रृंखला बनाई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों एवं नगरवासियों को ‘नशे से दूरी है ज़रूरी’ की शपथ दिलाई तथा सभी को नशा न करने एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प कराया।रैली के दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में बैनर एवं तख्तियां लेकर आकर्षक नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। विद्यार्थियों ने नागरिकों से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने की अपील की। कार्यक्रम को सफल बनाने में रक्षित निरीक्षक रजनी गुर्जर, प्राचार्य संतोष यादव, ब्लॉक समन्वयक सलमा खान, क्रीड़ा अधिकारी रामनिवास जाट, प्राचार्य जी पी प्रजापति, सुरेंद्र कौर सहित विद्यालय परिवार, पुलिस विभाग एवं जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा।(फोटो 01)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *