जंतर मंतर पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता को लेकर हरदा छात्र संगठनों ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपा

देशभर में NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के हरदा में भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई

हरदा में छात्रों ने हाथों में तख्तियां लेकर शहर में प्रदर्शन किया और NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक के विरोध में अपनी नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बार-बार होने वाली पेपर लीक की घटनाएं लाखों मेहनती विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं और इससे परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं । प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। उनका कहना था कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
वीओ – छात्रों ने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर हुई पुलिस कार्रवाई की भी आलोचना की। उनका कहना था कि अपनी मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से रखने वाले छात्रों पर बल प्रयोग उचित नहीं है और सरकार को उनकी बात सुननी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि परीक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और तकनीकी रूप से मजबूत बनाया जाए, ताकि देश के लाखों छात्रों का भविष्य सुरक्षित रह सके। शांतिपूर्ण तरीके से हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर अपनी एकजुटता दिखाई। हरदा में छात्रों का यह प्रदर्शन साफ संकेत है कि NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और परीक्षा प्रणाली को लेकर युवाओं में नाराजगी बनी हुई है। अब देखना होगा कि छात्रों की मांगों पर सरकार की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *