भारतीय किसान संघ का अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ

भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों की मूंग की फसल शत प्रतिशत खरीदी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आज से कृषि उपज मंडी में प्रारंभ हो गया
हरदा जिले में भारतीय किसान संघ जिला हरदा के  तत्वावधान में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी की शासन द्वारा निर्धारित मात्रा को बढ़ाते हुए शत प्रतिशत खरीदी की जाय,इसी मांग को लेकर कृषि ऊपज मंडी हरदा में आज से आंदोलन प्रारंभ किया गया।

धरने के दौरान वक्ताओं द्वारा राज्य सरकार को किसान संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा आड़े हाथ लेते हुए कहा किसानों को हल्के में न ले राज्य सरकार अभी समय आपका चल रहा है,जब हमारा समय आएगा तब देख लेना जितना किसानों को आप परेशान कर रहे हो किसान 70% है,इसका अंदाजा आपको आने वाले समय में किसान आपको बता देंगे।

भारतीय किसान संघ का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन सतत् रात ओर दिन चलेगा,भोजन भी धरना स्थल पर ही बनेगा,जिले में छह तहसील हैं कल प्रातः 11बजे से हरदा तहसील प्रदर्शन करेगी।

मुख्यरूप से,प्रदेश मंत्री योगेंद्र भांभू, प्रांत मंत्री शैतान सिंह राजपूत,संभाग अध्यक्ष विनोद पाटिल, हरिशंकर सारण,आनंदराम किरार, रामकृष्ण मुकाती, विष्णु गौर, राजेंद्र बांके,दीपचंद नवाद,लोकेश गौर, हरिओम गौर,सहित सभी तहसीलों के अध्यक्ष मंत्री एवं सैकड़ों किसान उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *