पुत्रमोह ओर दूसरी पत्नी की चाहत में 4 बेटियों की माँ को पिलाया जहर

चार बेटियाँ होने और बेटे की चाह में पति ने अपनी पत्नी को जहरीला पदार्थ खिला दिया पत्नी के भाई और मां को सूचना मिली तो गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया अब महिला की हालत खतरे से बाहर है लेकिन अभी भी कुछ भी कहने में समर्थ नही है 

 हरदा जिले की रहटगांव तहसील के वनग्राम महुखाल निवासी मीना यादव को उसके पति हरिओम यादव के बीच विवाद हो गया विवाद में हरिओम ने जबरजस्ती जहरीला पदार्थ खिला दिया ओर भाग गया जिसकी सूचना मीना ने अपने परिजनों को दी सूचना मिलेते ही मीना की मां ओर भाई महुखाल पहुँचे ओर गंभीर हालत में मीना को रहटगांव अस्पताल पहुचाया वहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हरदा जिला अस्पताल रेफर कर दिया अब मीना खतरे से बाहर है लेकिन कुछ भी बोलने ही हालत में नही है 

 दरअसल मीना की शादी वर्ष 2015 में महुखाल निवासी हरिओम से हुई थी हरिओम ओर मीना की 4 बेटियां है मीना को तीसरी डिलेवरी में जुड़वा बेटियां होने के बाद डॉ ने अब ओर गर्भधारण नही करने की सलाह दी थी लेकिन हरिओम को बेटे की चाह थी जिसको लेकर वह मीना से आए दिन झगड़ा कर मारपीट करता था परिजनों का कहना है कि वह चाहता था कि या तो मीना घर छोड़कर चली जाए या मर जाए तो वह दूसरी शादी कर ले इसी के चलते हरिओम ने मीना को जबरजस्ती जहर पिला दिया 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *