हरदा में मूंग खरीदी की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। पांच दिनों से मंडी प्रांगण में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसानों ने आज थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया और रैली निकालते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए। किसानों का आरोप है कि रक्तदान शिविर के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा ब्लड कलेक्शन वाहन नहीं भेजा गया, जिससे रक्तदान नहीं हो सका। नाराज किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक सीएमएचओ सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, तब तक वे धरना स्थल पर वापस नहीं लौटेंगे।
हरदा जिला मुख्यालय के कृषि उपज मंडी प्रांगण में भारतीय किसान संघ पिछले पांच दिनों से मूंग खरीदी शुरू करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा है। आंदोलन के पांचवें दिन किसानों ने समाजहित में रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया था, लेकिन आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से ब्लड कलेक्शन वाहन नहीं भेजा गया। इससे किसानों में भारी नाराजगी फैल गई।
आक्रोशित किसानों ने मंडी प्रांगण से थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया और रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। इस दौरान किसानों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि रक्तदान जैसे सामाजिक कार्य की भी उपेक्षा की गई, जिसे वे किसानों का अपमान मानते हैं।
राजनारायण गौर किसान नेता
किसानों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, तब तक वे धरना स्थल पर वापस नहीं जाएंगे। साथ ही मूंग खरीदी शुरू होने तक आंदोलन जारी रखने का भी ऐलान किया गया।
अशोक कुमार डेहरिया SDM हरदा
सुरक्षा कारणों से धरना स्थल पर ब्लड डोनेशन वाहन उपलब्ध नही कराया गया था लेकिन CHMO से बात करने के बाद वाहन कल उपलब्ध कराया जाएगा जिसके बाद किसान धरना स्थल पर वापस लौट गए












Leave a Reply