नवनियुक्त भाजयुमो जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल ने प्रदेश अध्यक्ष से भेंट कर आभार प्रकट किया

हरदा -भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला हरदा के जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने के बाद नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र पाल ने भोपाल पहुंचकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर से सौजन्य भेंट की एवं शाल-श्रीफल भेंट कर उनके प्रति आत्मीय आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर धर्मेंद्र पाल ने प्रदेश नेतृत्व द्वारा व्यक्त किए गए विश्वास एवं दायित्व के लिए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन की रीति-नीति एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला हरदा को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने हेतु पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ निरंतर कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *