एसडीएम रजनी वर्मा ने मूंग उपार्जन केन्द्रो का निरीक्षण कर केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया अनियमिता बर्दाश्त नहीं

खिरकिया/ समर्थन मूल्य खरीदी केंद्रौ का अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रजनी वर्मा ने वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी टी आर चौहान के साथ मूंग उपार्जन केन्द्रो का निरीक्षण किया,,शासकीय वेयर हाउस सक्तापुर एव श्री कृष्णा वेयर हाउस मुहाल कला का निरीक्षण कर उपार्जन सम्बंधित कार्यो का अवलोकन किया ,समिति प्रबंधक व सर्वेयर से ट्रालियों की संख्या व किसानों की जानकारी ली व सख्त निर्देश दीये की जिस रोज ट्राली आये उसी रोज तुलाई हो जाये,नॉन स्टेंडर्ड मूंग न खरीदा जाए,किसानो को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो,,समय पर वेयर हाउस खुले जिससे कि स्ट्रेक लगाने में कोई परेशानी न हो,,हम्माल पर्याप्त हो ये सुनिश्चित किया जाए,,शासन की गाइड लाइन अनुसार ही बोरो में मूंग तोला जाए,समय पर बिल जनरेट किये जायें,,किसानों के लिए पीने का पानी व बरसात हेतु आवश्यक प्रबंध करने हेतु निर्देशित किया गया,,उपस्थित कृषकों से भी उपार्जन के सम्बंध में जानकारी ली गयी,किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी,,अगर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाती है तो सम्बंधित के खिलाफ़ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *