नहर किनारे खेत में बने टप्पर में एक महिला के लाश मिलने से सनसनी फैल गई प्रथम दृष्ट्या मामला आपसी विवाद का माना जा रहा है और मृतिका के पति पर हत्या का शक जताया जा रहा है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जाँच के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा
हरदा जिले के सिराली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंदी मुहाडिया और रामपुरा के बीच नहर किनारे खेत में एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतिका की पहचान सेवंती बाई (35), पति वंशीलाल पालवी, निवासी घोड़ापाठ के रूप में हुई है। वह खेतों में मजदूरी का कार्य करने यहां आई थीं। घटना की सूचना मिलते ही सिराली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच विवाद की बात भी सामने आ रही है, हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी अथवा घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों और घटना की सच्चाई का खुलासा हो सकेगा।












Leave a Reply